28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन में हो रही थी अजीब सी हलचल, खोदकर देखा तो उबल पड़े कोबरा, हैरान कर देगा वीडियो

- मैरिज गार्डन की जमीन ने निकलने लगे कोबरा- एक-दो नहीं बल्कि जमीन से निकले 18 कोबरा- जमीन से कोबरा निकलते देख हैरान रह गए लोग- सामने आया जमीन से कोबरा निकलने का वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jul 2023, 6:26 PM IST

Cobra Snake Video

जमीन में हो रही थी अजीब सी हलचल, खोदकर देखा तो उबल पड़े कोबरा, हैरान कर देगा वीडियो

बारिश के दिनों में अकसर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अकसर नदी-नालों या हरियाली वाले क्षेत्रों के आसपास इक्का-दुक्का सांप निकलते रहते हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश के सिवनी जमीन से निकलने वाले सांपों की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें कि, यहां जमीन से एक साथ कई कोबरा सांप निकलने की घटना सामने आई है।


बताया जा रहा है कि, शहर में स्थित एक मैरिज गार्डन में एक साथ कई कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात ये रही कि, इस अजीब घटना के दौरान मैरिज गार्डन में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था, जिससे किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। बता दें कि, एक दिन पूर्व ही मैरिज गार्डन के किचन एरिया में एक 5 फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया था, जिसे सर्प मित्र ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा था। लेकिन इसके बाद भी मैरिज गार्डन की जमीन के भीतर एक अजीब सी हलचल महसूस हो रही थी, जो वहां काम करने वालों के बीच कोतुहल का विषय बन गई थी।

यह भी पढ़ें- पिकनिक मनाने नहर पर गए 8 दोस्‍त, 2 डूबे, 18 घंटे बाद 12 कि.मी दूर इस हाल में मिली लाशें


जमीन में हो रही थी हलचल, खोदकर देखा तो हर कोई रह गया दंग

मैरिज गार्डन प्रबंधन ने जमीन में हो रही हलचल के चलते जमीन में खुदाई कराई गई, जिसमें एक के बाद एक बेबी कोबरा निकलना शुरु हो गए। इसपर तत्काल ही खुदाई रोककर मैरिज गार्डन प्रबंधन ने सर्प मित्र को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र की निगरानी में जैसे ही आगे की खुदाई की गई तो जमीन के भीतर से 18 बेबी कोबरा का झुंड निकल आया।

यह भी पढ़ें- 56 लोगों को बम से उड़ाकर मारने वाले आतंकी को मिली पैरोल, जाने क्यों गुजरात से एमपी लाया गया


पकड़े गए कोबरा सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

सर्प मित्र ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए सभी बेबी कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर मौके पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, सभी बेबी कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद सर्प मित्र ने जंगल में छोड़ दिया है।